रैम्बो V से लौटेगे सिलवेस्टर स्टालोन
फिल्म कमबख्त इश्क में एक छोटी सी भूमिका में दिखने वाले हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टालोन रैम्बो की पांचवी श्रृंखला में दिखने जा रहे है। सलिवेस्टर ने रॉकी और रैम्बो से प्रसिद्धी पाई थी।
फिल्म रैम्बो की चार श्रृंखलाएं आ चुकी है। रैम्बो V में अभिनय के साथ सिलवेस्टर निर्देशन भी करने वाले है। 63 वर्षीय सिलेवस्टर पांचवी श्रृंखला बनाए जाने पर काफी खुश है।
फिल्म की शुटिंग 2010 से शुरू की जाएगी। फिल्म का विषय काले बाजार पर केंद्रित होगा। अब देखना है कि रैम्बो V को दर्शको की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











