असाधारण है रहमान : बॉयल

a-r-rahman
'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल कहते हैं कि ए.आर. रहमान असाधारण संगीतकार हैं और उन्होंने उनकी नई फिल्म '127 अवर्स' में विविध प्रकार का संगीत दिया है। रहमान को 2008 की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हीं के संगीत से सजी बॉयल की नई फिल्म '127 अवर्स' का यहां चल रहे टोरंटो फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में भी प्रदर्शन हुआ और लोगों ने इस फिल्म में भी उनके संगीत की प्रशंसा की।

बॉयल कहते हैं, "संगीत में एकदम असाधारण व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है और उन्होंने '127 अवर्स' ने अपने संगीत से दुनिया को प्रभावित किया है। जब मैं फिल्म में खामोशी दिखाना चाहता था तो उन्होंने खामोशी का ऐसा माहौल सृजित किया है जिसमें आसपास की सामान्य आवाजें सुनाई देती हैं।"उन्होंने कहा कि संगीत फिल्म की जान होता है। फिल्म की 70 प्रतिशत सफलता उसके संगीत पर निर्भर होती है।

'127 अवर्स' अमेरिकी पर्वतारोही एरॉन राल्स्टन की वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है। वह 2003 में एक एकल अभियान पर निकलते हैं लेकिन एक गहरी खाई में फंस जाते हैं। उनका हाथ एक बड़े से पत्थर के नीचे फंस जाता है। अपने हाथ को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान उनका पानी खत्म हो जाता है और वह जीवित रहने के लिए अपना ही मूत्र पीते हैं।

जब उन्हें अपने हाथ को काट कर अलग करने और खुद के जीवित रहने की उम्मीद नहीं रहती तो वह अंतिम घंटों का वीडियोटेप बनाना शुरू कर देते हैं। अंतत: उन्हें पांच दिन बाद अपना हाथ काटकर अलग करने में सफलता मिलती है।फिल्म में अभिनेता जेम्स फ्रेंको ने एरॉन राल्स्टन की भूमिका निभाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X