टॉम क्रूज की शूटिंग साँड़ों ने रोकी
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और बॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज की फिल्म 'नाइट एंड डे' की शूटिंग चल रही थी। अचानक खबर आयी कि शूटिंग की जगह से सात सांड गायब हो गये हैं। साँड़ों ने दो लोगों को घायल भी किया है। इस वजह से शूटिंग अचानक रोक देनी पड़ी।
फिल्म में साँड़ों की लड़ाई का एक दृश्य फिल्माये जाने के लिए ये साँड़ लिए गए थे। स्पेन के वार्षिक 'पैमप्लोना' सांड दौड़ का दृश्य फिल्माने के लिए उपयोग किए जाने वाले सांडों में से कुछ कैडिज की गलियों में भाग गए और उन्हें 40 मिनट बाद ही पकड़ा जा सका।
इस दौरान इन साँड़ों ने स्थानीय निवासियों में खलबली मचा दी। साँड़ों की वजह से भगदड़ मच गयी और इस भगदड़ में दो महिलाएँ घायल हो गयीं। दोबारा सुरक्षा प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही शूटिंग के लिए इजाजत मिल पाएगी।
कैडिज के मेयर के प्रवक्ता का कहना है कि स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी नई योजना के निर्माण पहले यहां कोई शूटिंग नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications











