Pokemon में 'मिस्टी' और 'जेसी' की आवाज देने वाली 'Rachael Lillis' का निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

Rachael Lillis

Rachael Lillis Passes away: फेमस कार्टून पोकेमॉन हर किसी को पसंद है। कार्टून में आने वाली आवाजों से लोगों को प्यार हो जाता है, लेकिन अब इन कार्टून प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां, बताया जा रहा है कि पोकेमॉन में जो लड़की मिस्टी और जेसी की आवाज देती थी वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। जी हां, अमेरिकन वॉइस आर्टिस्ट और स्क्रिप्ट राइटर राचेल लिलिस का 10 अगस्त को निधन हो गया है।

46 साल की राचेल लिलिस ने कहा अलविदा
बता दें कि राचेल लिलिस अपनी अनोखी आवाज के लिए जानी जाती थीं। वह अपनी आवाज के जादू से किसी का भी दिल जीत लेती थीं। राचेल लिलिस सिर्फ 46 वर्ष की ही थीं। वहीं उनके निधन की खबर सुनते ही फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि राचेल लिलिस का निधन कैंसर की गंभीर बीमारी की वजह से हुआ है।

को-स्टार ने दी राचेल लिलिस के निधन की सूचना
आपको बता दें कि राचेल लिलिस के निधन की जानकारी उनकी को-स्टार वेरोनिका टेलर ने दी है। वेरोनिका ने राचेल लिलिस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- हम सभी राचेल लिलिस को उनके शानदार काम के लिए जानते हैं। वह शनिवार की सुबह और स्कूल के बाद के समय को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाती थीं। उनकी एक्टिंग स्किल भी कमाल की थी।

वेरोनिका ने दी श्रद्धांजलि
वहीं दूसरे पोस्ट में वेरोनिका लिखती हैं कि मैं बहुत ही भारी मन से इस खबर को साझा कर रही हूं कि राचेल लिलिस अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आप जानती हो कि हम मिस्टी और आपको कितना मिस करेंगे।

लंबे समय से थीं इस टीम का हिस्सा
आपको बता दें कि राचेल लिलिस एक जाना माना नाम थीं। जब से पोकेमॉन शुरू हुआ है यानी कि 1998 से वह इस सीरीज में आवाज दे रही हैं। बता दें कि मिस्टी, पिकाचु, ऐश जाना माने कार्टून किरदारों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X