'पूसीकैट डॉल्स' ने 'जय हो' गाया!
संगीतकार ए.आर.रहमान के लोकप्रिय गीत 'जय हो' के कुछ धुनों का प्रयोग अमेरिका की मशहूर पॉप समूह 'पूसीकैट डॉल्स' करने जा रही है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पॉप समूह 'जय हो' के हिंदी शब्दों का अंग्रेजी रुपांतरण करेगी।
'पूसीकैट डॉल्स' पहले भी बॉलीवुड के गीतों से प्रभावित रही है। उसने 'यू आर माई डेसट्नी' गीत के लिए बॉलीवुड संगीत का ही सहारा लिया था।
उल्लेखनीय है कि 'पूसीकैट डॉल्स' लड़कियों का पॉप समूह है।


Click it and Unblock the Notifications











