#ViralPics: इतनी बड़ी शादी में इस तरह पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आखिरी मिनट तक नहीं थे कपड़े
इतने महीनों से ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और हॉलीवुड स्टार मेघन मार्कल की शादी की खबरों से अखबार पटे पड़े थे। भारत को इस शादी में बहुत दिलचस्पी थी क्योंकि भारत से केवल एक स्टार राजघराने की इस शाही शादी की मेहमान बनी थीं और वो थीं - प्रियंका चोपड़ा।
इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा पर देश ही नहीं, विदेश की भी नज़र थीं। क्योंकि उनके लिए भी प्रियंका का इस शादी में पहुंच जाना, अजब बात थी। लेकिन प्रियंका के आउटफिट्स ने सबकी नज़रें जहां की तहां टिका दी।

इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शाही अंदाज़ में ही पहुंची थी। शादी में सबको हैट लगानी थी और प्रियंका के इस हैट आउट फिट ने लोगों को एकटक उन्हें देखने पर मजबूर कर दिया।
[PIcs: गलत जगह से फटी थी प्रियंका की ड्रेस, लोगों ने इतने JOKES बनाए]
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल कल 2000 लोगों की उपस्थिति में विंडसर किले में शादी के बंधन में बंधे। मेघन के शादी के गाउन की कीमत 2 करोड़ रूपये थी।
उनकी शादी के बाद, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा कि तुम दोनों हमेशा खुश रहो। उन्होंने हैरी और मेघन को बधाई देते हुए कहा कि तुम दोनों का जोड़ा, बदलाव का संदेश दे रहा है। मेघन तुम सुंदरता की मूरत लग रही हो। आज ऐसा लगा कि वक्त ठहर गया।
यहां देखिए इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
