#JustIn: देखते रह गए शाहरूख - सलमान - अक्षय...लेकिन TOP एक्टर हैं....
प्रियंका चोपड़ा ने वाकई दुनिया पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। कम से कम उन्होंने यहां साबित कर दिया है कि अब उन्हें लोगों की नहीं लोगों को उनकी ज़रूरत है। खासतौर से वो सारे एक्टर, जिनके साथ प्रियंका चोपड़ा के पंगे थे और माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की वाट लगा ली , वो सभी लोग शांत हो चुके हैं।
लेकिन असल में प्रियंका चोपड़ा ने जो किया वो पूरी दुनिया देख रही है और अब ये बात साबित भी हो चुका है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने शीर्ष कलाकारों की सूची में 'बेवॉच' फिल्म में अपने सह कलाकारों ड्वेने जॉनसन और जैक एफ्रॉन को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया है।

प्रियंका चोपड़ा का करियर हॉलीवुड में महज तीन साल का है लेकिन तीन सालों में उन्होंने वो पॉपुलैरिटी पाई है जो किसी भी बॉलीवुड स्टार के लिए सपना ही हो सकता है। प्रियंका चोपडा ने कर दिखाया कि भले आपकी शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार से रिश्ते नहीं अच्छे हो लेकिन आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बेवॉच को भी लोगों ने काफी पसंद किया तो वहीं क्वांटिको के कारण प्रियंका चोपड़ा नई पहचान मिली। मीडिया रिर्पोट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म भी साइन कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications