..................... Priyanka Chopra New Hollywood Film Name Heads Of State With John Cena and Idris Elba - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra: सिटाडेल के बाद प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, फैंस हुए खुश

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान करके फैंस को खुश कर दिया है। वर्तमान समय में एक्ट्रेस अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए फिलहाल इंडिया आई हुईं हैं। जाहिर है कि इस वक्त एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म-

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जारिए से अपनी नई फिल्म की घोषणा करके सबको चौका दिया है, प्रियंका की इस नई अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' है।

प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। सोशल मीडिया पर ये स्क्रीनशॉट शेयर करके अपने फैंस को अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म की जानकारी दी।

इस फिल्म में वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करेंगी। इस पोस्ट में आगे ये जानकारी भी शेयर की गई कि फिल्म का निर्देशन इल्या नायशुलर कर रहे हैं। डेडलाइन की रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग प्रियंका चोपड़ा मई में शुरू करेंगी।

सीरिज सिटाडेल के प्रमोशन में व्यस्त प्रियंका-

गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी सीरिज सिटाडेल के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपनी आगामी फिल्म सिटाडेल का जमकर प्रमोशन किया , इस दौरान उनके साथ उनके को-स्टार रिचर्ड मैडेन भी नजर आए।

प्रियंका की इस सीरिज का मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए प्रीमियर भी रखा गया, जिसको अटेंड करने के लिए रेखा से लेकर वरुण धवन और अन्य सितारे पहुंचे। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई थी।

प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वह अपनी आगामी हॉलीवुड प्राइम वीडियो सीरीज का इंडिया में प्रमोशन करके बेहद खुश हैं। इस सीरीज का निर्देशन एंथनी रूसो ने किया है। उनकी ये सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X