..................... Priyanka chopra husband Nick Jonas life in danger Jonas Brothers ran from the stage when laser light target - Hindi Filmibeat

Nick Jonas की जान को खतरा! लाइव शो में लेजर लाइट से सिर पर लगा निशाना तो स्टेज छोड़कर भागे जोनस ब्रदर्स

Nick jonas

Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनका स्टाइल फैन्स को क्रेजी बना देता है। खासतौर पर उनके लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती है।

निक के कॉन्सर्ट्स तो देश दुनिया में फेमस हैं, लेकिन हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि निक जोनस स्टेज से भागते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग भी हैरान रह गए हैं कि आखिर हुआ क्या है।

सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस स्टेज से तेज रफ्तार में भाग रहे हैं इतना ही नहीं वह अपनी सिक्योरिटी को भी इशारा करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि निक बीच शो को छोड़कर भागने लगते हैं।

वहीं एक वीडियो और वायरल हो रहा है जहां निक जोनस को लाल लेजर लाइट से सिर पर निशाना बनाता देखा गया। तो कभी अन्य बॉडी के हिस्से पर भी इस तरह के लाइट से निशान बनते देखे गए। इस स्थिति का अनुमान लगाते हुए निक जोनस ने जरा भी देरी नहीं की। निक और उनके भाई केविन दोनों ही स्टेज छोड़कर चले जाते हैं।

इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये बहुत ही खतरनाक है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- लोगों की हिम्मत कैसे होती है ऐसा करने की। वहीं कई लोगों ने निक जोनस को लेकर चिंता जाहिर की।

खबरों की माने तो कुछ समय के लिए यह कॉन्सर्ट रोका गया था। पूरी सिक्योरिटी चेक होने के बाद दोबारा से यह कॉन्सर्ट शुरू किया गया। वहीं उस शख्स को कॉन्सर्ट में ढूंढकर बाहर निकाला गया। हालांकि वह शख्स ऐसा क्यों कर रहा था। और ऐसा करने के पीछे उसकी क्यों मंशा थी इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X