प्रियंका चोपड़ा के जेठ जेठानी Joe Jonas-Sophie Turner शादी के चार साल बाद लेगें तलाक? रिश्ते में आई दरार!

Joe Jonas Sophie Turner

Joe Jonas Sophie Turner: मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) के जेठ जेठानी मतलब हॉलीवुड सिंगर जो जोनस और हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर (Joe Jonas-Sophie Turner) एक दूसरे से शादी के चार साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। फिलहाल सेलेब्स ने इस खबरों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की हैं।

सोफी टर्नर और जो जोनस लेंगे तलाक-

हॉलीवुड के काफी फेमस चेहेर हैं सॉफी टर्नर और जो जोनस। फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं। दोनों हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते ही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपने फैंस के लिए हमेशा खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में सिंगर जो जोनस और अभिनेत्री सॉफी टर्नर को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं कि दोनों अपनी शादी के चार बाद अलग होने का मन बना रहे हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। इस खबर के सभी फैंस को अचंभित कर दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के रिश्ते में पिछले छह महीने से खटपट चल रही है। दोनों का रिश्ता एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसका असर साफ तौर पर उनकी जिंदगी पर पड़ रहा है। हाल ही में जो जोनस को जब स्पॉट किया गया तो देखा गया था कि उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है।

खैर फिलहाल तो दोनों के तलाक को लेकर खबरें काफी तेज हैं, हर तरफ दोनों के रिश्ते को लेकर ही बातें हो रही हैं। फैंस भी काफी परेशान हैं कि आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है। परंतु इस तलाक को लेकर प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी-

हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और फेमस गायक जो जोनस ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी। डेटिंग करने के बाद उन्होंने साल 2017 अक्टूबर में सगाई कर ली थी। बाद में मई 2019 में इस कपल ने लॉस वेगास में गुपचुप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया था।

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थी। फैंस ने कपल पर जमकर प्यार लुटाया था। साल 2019 में शादी के बाद सोफी और जो जुलाई 2020 में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। बेटी विला के जन्म के दो साल बाद कपल के घर 2022 में फिर से बेटी का जन्म हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X