#Breaking: शाही शादी....एक राजकुमार - एक राजकुमारी और प्रियंका चोपड़ा
जब से प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी की बातें शुरू हुई हैं तब से एक और बात तेज़ी से अटकलों के बाज़ार में गर्म है। वो है मेघन मार्कल की ब्राइड्समेड प्रियंका चोपड़ा। दरअसल, हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन और प्रियंका काफी अच्छी दोस्त हैं।
और ये तो तय है कि प्रियंका इस शाही शादी की खास मेहमान होंगी। लेकिन इतना ही नहीं, प्रियंका दुल्हन की खास सहेलियों में शामिल हो सकती हैं।

प्रियंका मेघन से पहली बार तब मिलीं जब मेघन अपनी हॉलीवुड सीरीज़ सूट्स की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद मेघन ने अपने ब्लॉग के लिए प्रियंका का इंटरव्यू लिया और तब से दोनों अकसर साथ पार्टी करते या घूमते दिख जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications