ट्विटर क्वीन बनीं प्रियंका चोपड़ा, मिलें दस लाख चाहने वाले

Priyanka Chopra
विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा कुछ ना कुछ नया करती ही रहती हैं। भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चले ना चले लेकिन प्रिंयका के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तभी तो प्रिंयका ने एक अनोखा रिकार्ड बनाया है उन्होंने टि्वटर पर दस लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। जीं हां प्रिंयका को टि्वटर पर दस लाख लोग फालो कर रहे हैं। अभी तक किसी भी भारतीय फिल्मी अभिनेत्री के नाम पर ये कीर्तिमान नहीं था।

अगर टॉप 3 लोकप्रिय लोगों की बात की जाये तो पहला स्थान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम है, दूसरा स्थान सांसद शशि थरूर का है तो तीसरे नंबर प्रियंका चोपड़ा पहुच गयीं हैं। प्रियंका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टि्वट किया है, 'मुझे फॉलो करने वालों..आप सबका बेहद शुक्रिया, आप का प्यार यूं ही बना रहे इसके लिए मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं।'

आपको बता दें साल 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अंदाज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब से लेकर आज तक उन्होंने बेहतरीन फिल्में की है, उन्हें फिल्म फैशन के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा चुका है। हालांकि पिछला साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता का दौर बदस्तूर जारी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X