रोमांटिक हनीमून पर सब भूली प्रिंसेस डायना की भतीजी, कहीं चुंबन करती दिखी तो कहीं लाखों रुपए खर्च करते!

Lady Amelia Spencer: राजकुमारी डायना की भतीजी लेडी अमेलिया स्पेंसर मालदीव में हनीमून मना रही हैं! अमेलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने और पति ग्रेग मैलेट के हनीमून की तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया।
अमेलिया स्पेंसर ने कोको बोडु हिती रिसॉर्ट से अपनी शानदार तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "हमारे जादुई हनीमून के पहले कुछ दिन ☀️🏝️💙 @coco_resorts #cocomoments," पोस्ट की गई तस्वीरों की सीरिज में नवविवाहित जोड़ा कहीं चुंबन करते हुए तो कहीं की रोमांटिक होते हुए दिखा।
अमेलिया की जुड़वां बहन लेडी एलिजा स्पेंसर ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत सुंदर 😍 ये सचमुच ड्रीम हनीमून है 💗"। इस बीच, बड़ी बहन लेडी किटी स्पेंसर ने लिखा कि ये जगह अद्भुत लग रही है!!! बहुत खूब!! सपनों का हनीमून।
जेट स्की पर जेटिंग से, समुद्र में स्नॉर्कलिंग करते हुए और रोमांस के साथ और बोटिंग को एन्जॉय करते हुए, लेडी अमेलिया स्पेंसर और उनके साउथ अफ्रीका में जन्मे पति, ग्रेग मैलेट ने अपने हनीमून के पहले सप्ताह को खूब एन्जॉय किया।
खबरों की मानें तो मालदीव में छुट्टियां बिता रहा ये हनीमून कपल इस हनीमून पर लाखों रुपए लूट आ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी अमेलिया स्पेंसर और ग्रेग जिस जगह ठहरे हैं वहां वे एक रात के लिए तकरीबन 60 से 70 हजार रुपय रोजाना का दे रहे हैं।
आपको बता दें, लेडी एलिजा स्पेंसर और ग्रेग मैलेट ने 21 मार्च को शादी की थी। हैलो! यूएसए मैग्जीन ने खुलासा किया कि अमेलिया और ग्रेग केप टाउन के पास एक माउंटेन टॉप सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। अमेलिया ने इस दौरान कहा, "यहां शादी करना बहुत मायने रखता है। पिछले 14 सालों से हम यहां एक साथ बड़े हुए हैं, एक कपल के रूप में मेरा और ग्रेग का सबसे खुशी का समय यही बीता है। यह अब और भी खास है।
बता दें, ये कपल कथित तौर पर केपटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिली था। ग्रेग ने 2020 के जुलाई में प्रिंसेस विलियम और हैरी की कजिन को जब प्रपोज किया था तो ये उनकी लाइफ का सबसे अच्छा दिन बन गया था। 22 जुलाई 2020 को जब ग्रेग ने अपने सच्चे प्यार के साथ अपनी लाइफ बिताने के लिए कहा और उसने हां कहा था तो उस समय ग्रेग ने इंस्टाग्राम पर लिखा था। "मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता और मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











