राजकुमारी डायना दिखेंगी पर्दे पर

राजकुमारी डायना पर यह फिल्म उनके अंगरक्षक केन वार्फे की यादों पर आधारित होगी। वार्फे की किताब 'डायना: क्लोजली गार्डेड सीक्रेट' की हेल्प भी ली जाएगी। डायना जब तक जिंदा रही उनका पूरा जीवन विवादों से ही घिरा रहा।
वेल्स की राजकुमारी डायना की अगस्त 1997 में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। फिल्म के निर्माता स्टीफन ईवांस का कहना है कि वो उनके जीवन के करीब 11 वर्षो को अपने फिल्म के जरिए दर्शकों के बीच लाना चाहते हैं। फिल्म में सच दिखाए जाने की पूरी कोशिश की जाएगी, इसके लिए डायना के बॉडीगार्ड की भी मदद ली जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











