प्रेमिका के साथ छुट्टी पर विलियम्स
ब्रिटेन के राजकुमार विलियम्स अपनी प्रेमिका केट मिडिलटन को लेकर छुट्टी मनाने स्कॉटलैंड गए हैं। खास बात यह है कि विलियम्स के साथ उनके पिता राजकुमार चार्ल्स और सौतेली मां केमिला पार्कर बावल्स भी हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शुरुआती कार्यक्रम के तहत शाही परिवार को आल्प्स जाना था लेकिन नए साल पर उसने स्कॉटलैंड के एबेरडीनशायर में स्थित चार्ल्स के निजी घर बिरखाल जाने का फैसला किया।
एक सूत्र ने बताया, "यह पहला मौका है जब विलियम्स अपनी प्रेमिका मिडिलटन को उनके पिता से दूर लेकर गए हैं। इससे दोनों के संबंधों में रोमांच आएगा।"
विलियम्स और मिडिलटन कुछ दिन अकेले में आराम करना चाहते हैं क्योंकि एक सप्ताह के भीतर विलियम्स को 18 महीने के हेलीकॉप्टर कोर्स के लिए जाना है। दोनों के बीच छह साल से संबंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











