प्रिंस प्रदर्शित करेंगे 3 अलबम
पॉप सुपर स्टार प्रिंस इस वर्ष तीन नए अलबम जारी करेंगे।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार प्रिंस का पहला अलबम 'एमपीएलसाउंड' के नाम से प्रदर्शित होगा। उनका दूसरा अलबम 'लोटस फ्लॉवर' और तीसरा 'इलिक्सीर' के नाम से प्रदर्शित होगा।
प्रिंस ने कहा कि वे खुद तीनों अलबमों के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि तीनों अलबम लोगों को पसंद आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











