राजकुमार हैरी और चेल्सी अलग हुए
ब्रिटेन के राजघराने के सबसे छोटे वारिस राजकुमार हैरी और उनकी प्रेमिका चेल्सी डेवी के बीच पांच साल से चला आ रहा प्रेम-संबंध खत्म हो गया है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' की वेबसाइट के मुताबिक 24 साल के हैरी और 23 साल की चेल्सी को अलग हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं। मारीशस में छुट्टियां मनाने के बाद जब दोनों वापस लौटे, तब से उनके बीच कोई मुलाकात नहीं हुई है।
राजघराने के एक अज्ञात सूत्र ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूत्र ने हालांकि कहा है कि प्रेम-संबंध खत्म होने के बावजूद हैरी और चेल्सी दोस्त बने हुए हैं।
दोनों के बीच संबंध-विच्छेद के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन दोस्तों का कहना है कि दोनों काफी दिनों से अलग-अलग रहे थे। इसके अलावा हैरी की विलासितापूर्ण जीवनशैली भी काफी हद तक इसके लिए जिम्मेदार है।


Click it and Unblock the Notifications