गर्भवती संबंधी सवालों से परेशान सांद्रा

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सांद्रा ने वर्ष 2005 में जेसी जेम्स से शादी की थी लेकिन वह अभी तक मां नहीं बनी हैं। उनके करीबी लोग अक्सर सवाल करते हैं कि वह कब मां बनेंगी।
सांद्रा ने कहा, "मुझसे लोग अक्सर पूछते हैं कि मैं कब मां बनूंगी। ऐसे सवालों से मुझे चिढ़ है। मैं ऐसे लोगों से बातचीत नहीं करना चाहती हूं। पता नहीं लोग ऐसे निजी सवाल क्यों पूछते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











