वायरल की तरह फैला शादी का प्रस्ताव

31 वर्षीय इसाक द्वारा 33 वर्षीय अपनी गर्लफ्रेंड एमी फ्रैंकेल को शादी के लिए पूछने का यह अलग तरीका लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यू ट्यूब पर यह वीडियो 'इसाक का लिव लिप डब प्रपोसल' के नाम से है।
यू ट्यूब पर 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किए जाने के बाद सोमवार को लगभग सभी टीवी नेटवर्क अपने शो में इस कपल को बुलाने के लिए जुट गए थे।
इस वीडियो को इसाक और एमी की बेस्ट फ्रेंड गिना जॉनसन मोरीस ने इसाक के परिवार के सद्स्यों के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया था। मोरीस ने ही पूरे डॉंस मे परिवार के सद्स्यों को लीड भी किया है।
वीडियो की शुरुआत में इसाक के भाई को एमी फ्रैंकेल को हेड फोन पहनाते हुए दिखाया जाता है फिर मोरीस और इसाक के पूरे परिवार को मैरी मी सांग पर डांस करते हुए दिखाया गया है। गाने के अन्त में इसाक आकर एमी को शादी के लिए पूछता है और कहता है कि तुमने मुझे पहले ही ज़िंदगी भर की खुशी दे दी है क्या तुम अब पूरी ज़िंदगी तुम्हारे साथ रहकर उतनी ही खुशी देने का मौका दोगी? विल यू मैरी मी? और सारे सवालों के जवाब में एमी हां कर देती है। यह पूरा वीडियो 5मिनट और 53 सेकेंड का है।
मोरीस ने कहा है "यह सब करना बहुत ही मुश्किल था पर यह बहुत ही खुशी की बात है कि जो पर हमारे लिए बहुत ही अनमोल है वो आज इंटरनेट के जरिए हर जगह मोजूद है।"


Click it and Unblock the Notifications











