..................... Pop Star Rihanna Gives Birth To Baby Boy, Her Second Child With Partner A$AP Rocky - Hindi Filmibeat

Rihanna: पॉप सिंगर रिहाना दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म, रैपर A$AP रॉकी के साथ है रिश्ता

pop-star-rihanna-gives-birth-to-baby-boy-her-second-child-with-partner-a-ap-rocky

Rihanna welcomes baby boy: मशहूर पॉप सिंगर रिहाना और उनके पार्टनर A$AP रॉकी, दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने कुछ हफ़्ते पहले अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। कपल पहले से ही एक 15 महीने के बच्चे के माता-पिता हैं, जिसका नाम उन्होंने आरजेडए रखा है।

रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना और रॉकी के दूसरे बेटे का जन्म अगस्त के पहले सप्ताह में हुआ। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, बच्चे का नाम 'आर' से शुरू होता है और यह एक लड़का है। इससे ज्यादा कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

बता दें, इन्होंने अपने पहले बेटे का नाम RZA रखा है। रिहाना ने यह नाम रैपर और प्रोड्यूसर Robert Fitzgerald Diggs के नाम पर रखा था। रिहाना और रॉकी काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। डेटिंग करने से पहले 3 सालों तक दोनों दोस्त भी रहे थे।

रिहाना ने फरवरी में अपने बड़े सुपर बाउल हाफटाइम प्रदर्शन के दौरान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जब वह अपने बेबी बंप को सहलाते हुए मंच पर आईं।

रिहाना और A$AP, जिनका असली नाम राकिन मेयर्स है, ने 2022 में अपने पहले बच्चे, आरजेडए एथेलस्टन मेयर्स का स्वागत किया।

बता दें, रिहाना बारबाडोस की रहने वाली हैं और कैरिबियन पॉप सिंगर हैं। रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। सिंगर ने अपना पहला अलबम म्यूज़िक ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी साल 2005 में रिकॉर्ड किए था। रिहाना ने अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड, 13 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं।

Read more about: rihanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X