'w' मैंगजिन के कवर पेज के लिए माइली ने उतारे कपड़े
मैडम ने हाल ही में 'डब्ल्यू' पत्रिका के कवर पेज के लिए निर्वस्त्र हो कर तस्वीर खिंचाई है। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 21 वर्षीया माइली ने अपने प्लेटिनम सुनहरे रंग के बालों के साथ मिलान करने के लिए अपनी भौहों को भी ब्लीच कराया है। इस तस्वीर में वह सफेद रंग का तकिया लेकर लेटी हुई हैं और पूरी तरह से न्यूड है।
माइली के इस हैरत अंगेज कारनामे से उनके फैंस बेहद ही हैरान हैं, हालांकि जो प्रतिक्रियाएं आ रही है उसके हिसाब से माइली के इस रूप को लोगों ने काफी पसंद किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों माइली साल 2010 के एक सर्वे को लेकर काफी चर्चित थीं। हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री माइली साइरस को इस सर्वे में सबसे खराब छवि वाली अभिनेत्री करार दिया गया था। वेबसाइट 'जेएसवाईके डॉट काम' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 58 फीसदी लोगों ने साइरस को खराब छवि वाली अभिनेत्री करार दिया था।
यही नहीं साइरस को कई बार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते हुए भी पकड़ा गया है। इसके अलावा एक क्लब में खिंचवाए गए अश्लील चित्रों की वजह से भी वह काफी चर्चा में रहीं थी।
फिलहाल एक बार फिर माइली ने मैंगजिन के कवर पेज के लिए न्यूड होकर चर्चा बटोरी हैं देखते हैं आने वाले दिन उनके लिए क्या लेकर आते हैं?
Must See: माइली साइरस की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












