'बैडगर्ल' ने बेहद ब्रालेस हो फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तेजी से वायरल हुई फोटो!

हॉलीवुड में बैडगर्ल के नाम से पहचाने जाने वाली पॉप स्टार रिहाना आजकल खूब चर्चा में हैं। हो भी क्यों ना आखिर वे मां बनने वाली हैं। दरअसल, रिहाना ने हाल ही में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक ऐसा फोटोशूट करवाया है जिसमें वे ब्रालेस हो सिर्फ जैकेट पहने और बैली पर कुछ एक्सेसरीज पहने नजर आ रही हैं। रिहाना की इन फोटोज को वोग मैग्जीन ने अपने इंस्टा पेज पर जगह दी है। वोग मैग्जीन ने इंस्टाग्राम पर रिहाना की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कुछ सेलिब्रिटीज ऐसी होती है जो इंटरनेट को रोकने की क्षमता रखती हैं और रिहाना में वो पॉवर है। द सुपर स्टार रिहाना ने अपने बेबी बंप को सुपर बाउल हाफ टाइम शो में फ्लॉन्ट करते हुए अपनी दूसरी बार प्रेगनेंसी की पुष्टि की है।
एक्ट्रेस और बिजनेस वूमेन रिहाना अक्सर अपने काम से ज्यादा अपनी फोटोज और हॉट लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे मैग्जीन के लिए लिए हॉट फोटोशूट करवाना हो या ब्रॉलेस शूट करवाना, रिहाना कैमरे के सामने हर तरह से सहज हैं।
आपको बता दें, रिहाना का फेंटी स्किन एक लॉन्जरी ब्रांड है जिसका वे अक्सर प्रमोशन करती रहती हैं और दिलचस्प बात ये है कि वे अपने लॉन्जरी ब्रांड के लिए खुद ही मॉडलिंग करना पसंद करती हैं। आजकल वेलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए रिहाना ने अपने लॉन्जरी ब्रांड पर 20 परसेंट की छूट दी हुई है। रिहाना अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम का खूब इस्तेमाल करती हैं।
बैड गर्ल रिहाना को इंस्टाग्राम पर 141 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रिहाना की एक-एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं। लॉन्जरी ब्रांड के अलावा रिहाना अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भी प्रमोट करते हुए नजर आती हैं।
बेशक रिहाना प्रेग्नेंट है लेकिन उन्होंने अभी अपने काम से ब्रेक नहीं लिया है। यही कारण है कि वे कभी लाइव कॉन्सर्ट में नज़र आती हैं तो कभी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को पल-पल की खबरें देती नजर आती हैं।
बताते चलें रिहाना ने हाल ही में अपने लॉन्जरी ब्रांड के लिए एक एड फिल्म शूट की जो कि वैलेंटाइन वीक पर बेस्ड है और इसकी जानकारी रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर कर दी।


Click it and Unblock the Notifications