शकीरा का प्रेम संबध टूटा, अकेली है पर उदास नहीं

शकीरा की वेबसाइट पर जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, 11 वर्षों के प्रेम सम्बंध के दौरान हमने एक दूसरे को खूब प्यार किया, एक-दूसरे का ध्यान रखा और हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे।
वैसे आपको बता दें शकीरा ने अपने आप को इन दिनों बेहद मशरूफ कर लिया है। उनका पूरा ध्यान इन दिनों अपने बॉय फ्रेंड के बजाय अपने प्रशंसको पर है । शकीरा का कहना है कि प्रशंसकों के नजदीक पहुंचने के लिए वह इस वर्ष सर्दियों में अपने दौरे में प्रशंसकों से खुलकर बातें करेंगी। वेबसाइट 'कांटैक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक शकीरा ने कहा कि इस बार वह 'टूर ऑफ अर्थली डिलाइट' के दौरान प्रत्येक प्रशंसक के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











