Britney Spears: चाकू लेकर पॉप स्टार ने किया ऐसा खतरनाक डांस, वायरल वीडियो देख घर पहुंची पुलिस, दिया रिएक्शन

police-rush-to-britney-spears-home-after-popstars-disturbing-video-of-dancing-with-knives

Britney Spears: हाल ही में सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह चाकुओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बिकीनी पहने ऐसा कारनामा करते पॉप स्टार का वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब पुलिस तक उनके घर पहुंच चुकी है।

दरअसल, ब्रिटनी के किसी करीबी ने उनका वीडियो देखकर अधिकारियों को कॉल कर दिया था.. क्योंकि वो उनकी चोट और सेहत को चिंतित हो उठे थे। जिसके बाद, अधिकारियों ने पॉप स्टार की 'स्वास्थ्य जांच' की.. और उनके करीबी को आश्वासन दिया कि ब्रिटनी स्पीयर्स की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

ब्रिटनी स्पीयर्स के घर इसीलिए पहुंची पुलिस

अधिकारियों ने कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम बताने से इंकार किया है। शुरुआती कॉल लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग की मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन टीम को की गई थी, जिसे बाद में शेरिफ कार्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया था।

वहीं, अब ब्रिटनी स्पीयर्स ने खुद भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि वो ठीक हैं और फैंस को चिंता ना करने की सलाह दी है।

रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- "मुझे पता है कि मैंने पिछली पोस्ट से सभी को डरा दिया था, लेकिन ये नकली चाकू हैं जिन्हें मेरी टीम ने एलए में हैंड प्रॉप दुकान से किराए पर लिया था। ये असली चाकू नहीं हैं। किसी को भी चिंता करने या पुलिस को फोन करने की जरूरत नहीं है। मैं अपने पसंदीदा कलाकारों में से एक शकीरा की नकल करने की कोशिश कर रही हूं... एक ऐसा परफॉमेंस जिससे मैं प्रेरित हुई!!! Cheers to us bad girls, जो सीमाएं लांघने और जोखिम लेने से नहीं डरतीं 💅🏼💅🏼💅🏼!"

More from Filmibeat

Read more about: britney spears hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X