पोलंस्की बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
मशहूर निर्देशक रोमन पोलंस्की को बाल्टिक में यूरोपियन फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से सम्मानित किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मशहूर थ्रिलर फिल्म 'द घोस्टराइटर' के लिए पोलंस्की को यह पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म संगीत, पटकथा के लिए भी पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन का पुरस्कार गियोरा बाजेक को फिल्म 'लीबानोन' में बेहतरीन काम के लिए दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पोलांस्की इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश के माध्यम से निर्णायक मंडल को इसके लिए धन्यवाद दिया।
निर्देशक फिल्म पुरस्कार फिल्म समारोह रोमन पोलंस्की director film awards film festival roman polanski


Click it and Unblock the Notifications