पोलंस्की पर फिर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
लास एंजेलिस। मशहूर हॉलीवुड फिल्मकार पोलंस्की पहले ही एक 13 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे हैं। अब ब्रिटिश अभिनेत्री शार्लोट लुईस ने भी उन पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पोलांस्की के खिलाफ यह इस तरह का दूसरा मामला है।
लुईस इस समय 42 साल की हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी वकील ग्लोरिया एलर्ड के जरिये खुलासा किया कि 16 वर्ष की उम्र में पोलांस्की ने पेरिस स्थित अपार्टमेंट में उनका यौन उत्पीड़न किया था। शार्लोट लुईस ने वर्ष 1986 में पोलंस्की की फिल्म 'पाइरेट्स' में एक छोटी सी भूमिका की थी।
76 साल के पोलंस्की पर अमेरिका में वर्ष 1977 में एक 13 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न किये जाने का मुकदमा चल रहा है। पोलांस्की को साल 2002 में बेस्ट फिल्म डायरेक्टर के अकेडमी पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है।
actress अभिनेत्री निर्देशक पोलंस्की यौन उत्पीड़न लड़की हॉलीवुड director girl hollywood polanski sexual harassment


Click it and Unblock the Notifications
