दुराचारी पोलंस्की को मिलेगी जमानत

पोलंस्की स्विट्जरलैंड की एक जेल में बंद है। वेबसाइट 'आईएमबीडी डॉट कॉम' के मुताबिक स्विस न्यायपालिका के अधिकारियों की ओर से बुधवार को घोषणा की गई कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दिन में एक बजे जमानत मिलेगी।
पोलंस्की पर लॉस एंजेलिस में 30 साल पहले एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप है। 76 वर्षीय पोलंस्की को इस शर्त पर जमानत दी जा रही है कि उनके फोनकॉल की निगरानी की जाएगी।
गौरतलब है कि विगत 26 सितंबर को स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिक में पोलंस्की को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अवैध संबंध जमानत जेल ज्यूरिक फिल्मकार बलात्कार रोमन पोलंस्की स्विट्जरलैंड हॉलीवुड hollywood illegal relations jail rape roman polanski switzerland


Click it and Unblock the Notifications