जोली-पिट का रिश्ता टूटने की कगार पर

By Staff

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का आपसी रिश्ता टूटने की कगार पर दिखाइ दे रहा है। इन दिनों दोनों का रिश्‍ता सबसे खराब दौर से गुजर रहा है।

वेबसाइट 'डेली मेल ऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक जोली और पिट इन दिनों अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म 'साल्ट' की शूटिंग से थकीं जोली जहां अपनी निजता के साथ वक्त गुजार रही हैं वहीं पिट इन दिनों बीयर और डीवीडी के साथ अलग कमरे में वक्त बिता रहे हैं।

पिट और जोली को अपनी दुनिया में व्यस्त देख उनके छह बच्चे नीचे के कमरों में खूब धमाल मचा रहे हैं।

जोली और पिट के तीन गोद लिए गए बच्चे हैं जबकि जोली तीन बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि जोली अपने साथी के व्यवहार से काफी आहत हैं और इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस भी हो चुकी है। दोनों के दोस्त इन दिनों दोनों के रिश्ते के भविष्य को लेकर परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X