पेट दर्द से बेहाल पीटर आंद्रे की सर्जरी हुई
आस्ट्रेलियाई गायक पीटर आंद्रे को भीषण पेट दर्द की वजह से आपात शल्य चिकित्सा करानी पड़ी। आंद्रे को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शल्यक्रिया के बाद उन्हें शनिवार को घर भेज दिया गया।
उनकी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, "पीटर की शुक्रवार को आपात शल्यक्रिया की गई जो कामयाब रही और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पीटर उन्हें संदेश और शुभकामनाएं भेजने वाले हर शख्स का आभार व्यक्त करना चाहते हैं।"
अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उन्हें क्या बीमारी थी। उनके भाई माइक ने बताया, "वह बहुत मुश्किल रात थी और मैं दुर्भाग्य से इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता कि उन्हें क्या हुआ था। लेकिन पीटर बहुत जीवट वाले हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











