पेट दर्द से बेहाल पीटर आंद्रे अस्पताल में भर्ती
पॉप गायक पीटर आंद्रे को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जब आंद्रे शुक्रवार सुबह नींद से जागे तो उनके पेट में भीषण दर्द था और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं।
आंद्रे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा गया है, "पीटर आंद्रे को बहुत तेज दर्द के कारण अस्पताल ले जाया गया। इस समय उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही हैं और उनकी जांच हो रही है।"
आंद्रे की प्रबंधक क्लेरी पॉवेल का कहना है कि उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि उनके पेट में इतना ज्यादा दर्द क्यों हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











