पीटर आंद्रे के घर पर बरसाए अंडे
गायक पीटर आंद्रे के आवास पर एक बार फिर से कुछ लोगों ने अंडे बरसाए।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, "वहां कुछ अजीब घटनाएं हो रही हैं। पीटर के घर पर बार-बार अंडे बरसाने की घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अप्रिय घटनाएं हुईं।"
36 वर्षीय गायक भयभीत हैं और उन्हें लग रहा है कि हमले के पीछे उनकी पूर्व पत्नी कैटी प्राइज के प्रशंसकों का हाथ है। अब वह अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने की योजना बना रहे हैं साथ ही उन्होंने पुलिस को अंडा फेंकने वालों को पकड़ने की कोशिश करने के लिए कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











