सर्जरी के बाद डांस से फिर लुभाएंगे आंद्रे
मशहूर पॉप गायक पीटर आंद्रे किड्नी के सफल ऑपरेशन के बाद अब जल्द ही कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देते नजर आएंगे। आंद्रे हालांकि सर्जरी के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने डांस नहीं किया था।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक इस आस्ट्रेलियाई सिंगर का शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने रविवार रात को ब्रिटेन में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया लेकिन उस वक्त उन्होंने डांस से परहेज किया। आंद्रे ने शुक्रवार को हुई सर्जरी के चलते अपने ब्रिटेन दौरे के समय दो कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












