आंद्रे ने अपने पूर्व संबंधों का खुलासा किया
आस्ट्रेलिया के मशहूर गायक पीटर आंद्रे अपनी पूर्व पत्नी केटी प्राइस से अलगाव के बाद लगता है अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। क्योंकि आजकल वह अपने पूर्व संबंधों का खुद ही खुलासा करने में लगे हैं।
हाल ही में आंद्रे ने खुलासा किया कि केटी प्राइस की एक पूर्व सहयोगी के साथ उनके संबंध रहे हैं। वेबसाइट 'डिजिटलस्पाइ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'मिस्टीरियस गर्ल' में काम कर चुके आंद्रे ने स्वीकार किया कि एंजेला मोग्रीडेज के साथ कुछ समय तक उनका रोमांस चला था लेकिन यह तब हुआ जब वह ब्रिस्बेन में रह रहे थे।
आंद्रे कहते हैं, "मैने अब तक जितनी खूबसूरत लड़कियों को देखा है एंजेला उनमें से एक है। हम एक दूसरे का ख्याल रखते थे। हम एकदूसरे का सम्मान करते हैं।" अब आंद्रे केटी को जलाने के लिए ये तिकड़में भिड़ा रहे हैं या फिर सही में उन पर सच बताने का भूत सवार है, ये तो आंद्रे ही जानें।
केटी प्राइस पीटर आंद्रे पॉप सिंगर शादी संबंध katy price marriage peter andre pop singer relationship


Click it and Unblock the Notifications
