पेरिस में हमेशा रहेंगे डोहर्टी
ब्रिटेन के रॉक स्टार पीट डोहर्टी जब से पेरिस में रहने लगे हैं, उनकी जीवनशैली काफी बदल गई है। अब डोहर्टी ने कहा है कि वे स्थाई तौर पर पेरिस में ही रहना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले डोहर्टी को मादक पदार्थो का सेवन करके कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
इस घटना ने डोहर्टी की मनोदशा पर काफी गहरा असर डाला है और यही कारण है कि वे काफी साधारण तरीके से जीवन-यापन कर रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने डोहर्टी के एक मित्र के हवाले से लिखा है, "डोहर्टी को पेरिस रास आने लगा है। उन्हें वहां किसी तरह की परेशानी नहीं है। वे पेरिस को रोमांटिक शहर मानते हैं। यही कारण है कि वे स्थाई तौर पर पेरिस में ही रहना चाहते हैं लेकिन उन्होंने विल्टशायर स्थित अपना घर बेचने की इच्छा नहीं जताई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











