कबाड़खाना है डोहर्टी का घर
ब्रिटिश रॉक स्टार पीट डोहर्टी भले ही पुरानी शैली के अनुरूप बनाए गए घर में रहते हो लेकिन उसका आंतरिक हिस्सा कबाड़ी की दुकान जैसा है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार यह बात उस समय खुली जब एमटीवी के वृतचित्र -'पीट डोहर्टी इन 24 आवर्स' के लिए उन्होंने अपने घर में शूटिंग की इजाजत दी।
वेबसाइट के अनुसार उनके घर में दाखिल होने पर ऐशट्रेज, खाली बोतलें और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।
डोहर्टी सुपरमॉडल केट मॉस के मित्र रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications











