जैनेट जैक्सन से परेशान पेटा
लंदन। गायिका-अभिनेत्री जैनेट जैक्सन ने हाल ही में फर बनाने वाली एक कंपनी ब्लैकग्लैमा के प्रचार-प्रसार के लिए स्वीकृति दी है लेकिन इसके बाद वह 'पीपुल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) के निशाने पर हैं।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पेटा की प्रवक्ता अमांडा शिंके कहती हैं, "आश्चर्य है कि जब मशहूर हस्तियों का करियर डूब रहा होता है तो वह ऐसा करने लगती हैं लेकिन हमने नहीं सोचा था कि अपने कैरियर को बचाने के लिए जैनेट किसी भी हद तक जाने के लिए इतनी बेताब हैं।"
उन्होंने कहा कि पेटा जैनेट से एक बार फिर सोचने और फरों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जानवरों की त्वचा को जानवरों के इस्तेमाल के लिए ही दान करने के लिए कहेगी। जैनेट ने गुरुवार को इस ब्रांड की प्रचारक बनने की घोषणा की थी।
जैनेट जैक्सन पॉप सिंगर माइकल जैक्सन संगीत हॉलीवुड hollywood janet jackson michael jackson music pop singer


Click it and Unblock the Notifications
