छोटा बच्चा समझे जाने से परेशान माइली

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक माइली कहती हैं, "मैं 18 वर्ष की होने वाली हूं। मैंने अपना घर खरीद लिया है और वहां जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं बिल्कुल स्वतंत्र हूं, मैंने बहुत यात्राएं की हैं। मेरे चार भाई-बहन है इसलिए मेरे माता-पिता के लिए यह संभव नहीं है कि वह हमेशा मेरे साथ रहें। मैं हर तर से अपने पैरों पर खड़ी हूं और आत्म-निर्भर हूं। इसलिए लोगों को मुझे और भी गंभीरता से लेना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मैंने इस उम्र में अपनी ही उम्र से अन्य लोगों की अपेक्षा बहुत कुछ हासिल किया है। फिर भी मुझे ऐसा नहीं लगता कि लोग मुझे गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरी उम्र बहुत कम है। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों की सोच में बदलाव आएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











