पेनेलोप क्रूज ने की सगाई
स्पेनिस सुंदरी पेनेलोप क्रूज जीवन के नए दौर में प्रवेश कर चुकीं है। उन्होने अपने ब्यायफ्रैंड जेवियर बार्डेम से सगाई कर ली है। खबर है कि वे जल्दी ही शादी करने वाली है।
दोनों ने अपने रिश्तों को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन अब खुलकर अपनी सगाई के बारे में बता रहें है। वैसे पेनेलोप को शादी जैसी बातों पर भरोसा नहीं रहा है, क्योंकि टॉम क्रूज और मैथ्यू मैकनी के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।
बीच में सुनने में आया था कि पेनेलोप गर्भवती है लेकिन अब इस तरह की खबरों पर विराम लगाते हुए दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications











