पेनेलोप की सगाई की अफवाह
हॉलीवुड अदाकारा पेनेलोप क्रूज का कहना है कि उनकी सगाई की खबर महज एक अफवाह है। हाल ही में अपनी नई फिल्म के प्रदर्शन के समय हॉलीवुड अदाकारा पेनेलोप क्रूज के बाएं हाथ की उंगली में अंगूठी पहनकर मौजूद होने से उनकी सगाई की अटकलों को बल मिला है।
लोगों का कहना है कि क्रूज की उनके मित्र जेवीयर बार्डेन से सगाई हो गई है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार रात न्यूयॉर्क में अपनी नई फिल्म 'ब्रोकन एम्ब्रेसेज' के प्रदर्शन के मौके पर पहुंची 35 वर्षीय अभिनेत्री की उंगली में चमकती अंगूठी देखी गई।
'पीपुल' पत्रिका के मुताबिक पेनेलोप ने यह चमकती हुई अंगूठी सगाई की उंगली में पहन रखी थी।
पेनेलोप अंगूठी से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications











