हॉलीवुड छोड़ना चाहतीं है पेनेलोप
हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज को कास्मेटिक सर्जरी करवाना पसंद नहीं है। वे अपनी उम्र के अनुसार बुढी दिखना चाहतीं है लेकिन साथ ही उन्हें डर भी लगता है कि बूढ़ी होने पर हॉलीवुड में काम मिलना बंद हो जाएगा।
क्रूज को लगता है कि हॉलीवुड में काफी प्रतियोगिता है और वे हमेशा अभिनेत्री की भूमिका ही करते रहना चाहतीं है इसलिए अपने देश स्पेन लौट जाना चाहतीं है।
उनका कहना है कि बुढ़े होने पर अमरीका की बजाए युरोप में काम करना बेहतर है। वे पेद्रो आल्मोदोवर का उदाहरण देतीं है कि 80 वर्ष की उम्र में भी उन्हें काम मिल रहा है। जबकि अमरीका में लोग हीरो हीरोइनों से जल्दी ही उब जाते है।


Click it and Unblock the Notifications











