घायल हुईं पेनेलोप क्रूज
संगीतमय फिल्म 'नाइन' की शूटिंग के दौरान हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज के हाथ में चोट लग गई।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक 'वोल्वर' की अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि फिल्म के लिए रस्सियों पर शूटिंग के दौरान उनका हाथ जख्मी हो गया था। क्रूज ने कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि उन्हें रस्सी से कोई निशान मिलें।
वह कहती हैं, "वे निशान मेरे छोटे पुरस्कार हैं। हां वे चले जाएंगे। तीन सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद मैं उनकी इतनी आदी हो गई हूं कि मुझे अब दर्द भी नहीं होता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
acting actress अभिनय अभिनेत्री नाइन पेनीलोप क्रूज फिल्म शूटिंग हॉलीवुड film hollywood penelope cruz shooting


Click it and Unblock the Notifications











