सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुनी गईं क्रूज
स्पेनी मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज को वूडी एलन की हास्य फिल्म 'विकी क्रिस्टीना बार्सिलोना' के लिए 'नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू ऑफ मोशन पिक्चर्स' (एनबीआरएमपी) ने सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा है।
समाचार एजेंसी 'ईएफई' के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए केट विंसलेट भी दौड़ में थीं। केट को फिल्म 'रिवोल्यूशनरी रोड' और 'द रीडर' के लिए ऑस्कर के लिए नामांकित किया जा सकता है।
क्रूज और जेवियर ब्रेडेम 2009 इंडिपेंडेंट स्पीरिट अवार्ड्स के लिए भी नामांकित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications