ऑस्कर नामांकन का पता देर से चला: पेनीलोप

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 35 वर्षीय पिनेलोप कहती हैं, "मैंने अपने घर पर नया फोन लगवाया है इसलिए किसी के पास मेरा नया नंबर नहीं था। केवल मेरी एजेंट के पास ही मेरा नया नंबर था और वह उस समय आस्ट्रेलिया में थी। इसलिए लोगों को पहले उनसे संपर्क करना पड़ा तब एक घंटे बाद वे मुझसे संपर्क कर सके।"
उनके मुताबिक उनसे संपर्क के लिए 19 बार फोन किया गया था जबकि 120 ई-मेल किए गए थे। पिनेलोप को 'विकी क्रिस्टीना बार्सीलोना' फिल्म में अभिनय के लिए पिछले वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











