फास्ट फ्यूरियस के स्टार पॉल वॉकर का निधन, कार एक्सीडेंट!

पॉल की कार में आग कैसे लगी और उनके एक्सीडेंट की क्या वजह थी ये अभी तक किसी को नहीं पता है। खबर के अनुसार पॉल शनिवार को साउथ कैालिफोर्निया में करीब दोपहर के साढ़े तीन बजे अपनी कार से जा रहे थे कि अचानक से उनके ड्राइवर ने अपना संतुलन खो बैठा और उनकी कार कुछ ही मिनटों में राख में बदल गयी। पॉल के निधन की खबर के कंफर्म होने के बाद से उनके फैन्स लगातार पॉल को लेकर कमेंट्स किये जा रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
कुछ जर्नलिस्ट भी पॉल के निधन को सच नहीं मानना चाहते। एनबीए के रिपोर्ट क्रिस का कहना है कि मैं दुआ कर रहा हूं कि काश पॉल वॉकर के निधन की खबर सच ना हो। पॉल की एक 15 साल की बेटी है मेडो जो कि कुछ साल पहले ही हवाई से कैलिफोर्निया शिफ्ट हुई थी ताकि वो अपने पिता के और करीब रह सके। अपने आखिरी ट्वीट में पॉल वॉकर ने अपनी एक तस्वीर अपने साथी कलाकारों वीन डीसल और ट्रीसे गिबसन के साथ ट्वीट की थी।


Click it and Unblock the Notifications











