पॉल वॉकर की मौत ने हैरान कर दिया फैन्स को!

पॉल वॉकर की मौत के बाद मीडिया ने पहले तो यही सोचा कि कहीं पहली बार की तरह ये कोई अफवाह ना हो। लेकिन खबर की पुष्टि होने के बाद मीडिया भी काफी दुखी हो गयी। पॉल वॉकर साउथ कैलिफोर्निया में रहते थे और उनकी 15 साल की बेटी भी कुछ साल पहले ही साउथ कैलिफोर्निया शिफ्ट हुई थी क्योंकि वो चाहती थी कि अपने पिता के पास रहे। 40 वर्षीय पॉल वॉकर हॉलीवुड फिल्म दि फास्ट एंड दि फ्यूरियस में अपने रोल को लेकर काफी फेमस हुए।
अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को दोपहर 3 :30 पर पॉल वॉकर की स्पोर्ट्स कार तेजी के साथ आई और सांटा क्लैरिटा में मौजूद एक पेड़ से टकरा गयी। उसके कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में झुलस गयी। पॉल की मौत के बाद फास्ट एंड फ्यूरियस 7 के निर्देशक जेम्स वॉन ने फेसबुक पर लिखा मैं बहुत ही दुखी हूं। पॉल की मौत ने हैरान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications