पैटिन्सन बने बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी 2009

By Staff

Robert Pattinson
'ट्विलाइट' श्रेणी की फिल्मों के अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन को 2009 की बेहतरीन पोशाक पहनने वाली हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर चुना गया है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जीक्यू पत्रिका की इस सूची में पैटिन्सन के बाद 'टेक दैट' बैंड के सदस्य और 'आर्कटिक मंकीज' के अग्रणी सदस्य एलेक्स टर्नर हैं। सूची के 10 शीर्ष नामों में डेनियल क्रैग, डेविड फर्निश, डेविड बेकहम और डीजी रास्कल शामिल हैं।

बेहतरीन पोशाक पहनने वाले पुरुषों की सूची में शामिल अन्य लोगों में जूड ला, डेविड वैलियम्स, सर इल्टन जॉन, डेनियल डे-लिविस, माइकल शील, बिल निगे और डोमिनिक वेस्ट भी हैं। सबसे खराब पोशाक पहनने वालों की सूची में ब्रितानी प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन शीर्ष स्थान पर हैं। रसेल ब्रांड, पीयर्स मोर्गन और जॉनी बोरेल भी इस सूची में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X