पुलिस ने पैटिन्सन-स्टीवर्ट को रंगे हाथों पकड़ा
हॉलीवुड फिल्म 'ट्वाइलाइट' के अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन और क्रिस्टीन स्टीवर्ट के बीच ब्राजील के इपानेमा तट पर नजदीकियां देखी गईं।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार उन दोनों की अंतरंगता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सूत्र ने बताया, "जाहिर तौर पर उनके लिए एकांत में कहीं जाना कठिन है। मुझे लगता है कि वे बस कुछ समय एक-दूसरे के करीब रहकर बिताना चाहते होंगे लेकिन दुर्भाग्यवश उनका लोगों की नजरों से बच पाना सम्भव नहीं हो सका।"
पुलिस का कहना है कि पैटिन्सन और क्रिस्टीन की अंतरंगता की वजह से नहीं बल्कि सुरक्षा की वजह से उसने दखल दिया। वे दोनों उस समय हंस रहे थे लेकिन उनके चेहरे पर शर्मिदगी साफ दिखाई दे रही थी। बाद में दोनों कलाकारों ने पुलिसकर्मियों और प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए और फोटो भी खिंचवाए।
क्रिस्टीन स्टीवर्ट पुलिस रॉबर्ट पैटिंसन रोमांस सेलेब्रिटी हॉलीवुड celebroty hollywood kristen stewert police robert pattinson romance


Click it and Unblock the Notifications
