पैट्रिक वायने स्वेज का कैंसर से निधन

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पैट्रिक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पैट्रिक की प्रवक्ता एनिट वुल्फ ने बाताया कि पैट्रिक का सोमवार को निधन हो गया। वह गत 20 महीने से बीमार चल रहे थे।
पैट्रिक के कैंसर से पीड़ित होने की खबर मार्च 2008 में सार्वजनिक हुई थी। हॉलीवुड में उनकी पहचान रोमांटिक नायक की थी। वह फिल्म 'डर्टी डांसिंग' और 'घोस्ट' के जरिए सुर्खियों में आए थे। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था।
पैट्रिक को 'पीपुल्स' पत्रिका ने 'सबसे सेक्सी पुरुष' का खिताब भी दिया था। उन्होंने वर्ष 1975 में लीसा नियामी से शादी की थी।
More from Filmibeat
कैंसर घोस्ट डर्टी डांसिंग निधन पैट्रिक स्वेज cancer died dirty dancing ghost hollywood patrick wayne swayze


Click it and Unblock the Notifications











