हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक का निधन
वर्ष 1960 में प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म 'द प्रिजनर' से सुर्खियों में आए ब्रिटिश अभिनेता पैट्रिक मैकगुहान का निधन हो गया है। वे 80 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कैलीफोर्निया स्थित सांता मोनिका के अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया।
पैट्रिक के पेट्रिक दामाद क्लीव लेंड्सबर्ग की ओर से बुधवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। ऑस्कर से सम्मानित फिल्म 'ब्रेव हार्ट' फिल्म में भी पैट्रिक ने अभिनय किया था। 'कोलुंबो' फिल्म के लिए उन्हें दो एमी अवार्ड भी मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications