हिल्टन ने खरीदा सुअर, नाराज हुआ पेटा
हॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री पेरिस हिल्टन ने एक सुअर खरीदकर पेटा संस्था को नाराज कर दिया है। पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन पेटा के सदस्य बॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन द्वारा अपने पशुओं के समूह में एक और पशु को शामिल करने से उनसे बेहद नाराज हैं।
'पीपल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स' (पेटा) का आरोप है कि हिल्टन जानवरों को इस्तेमाल के बाद फेंक दी जाने वाली चीजों की तरह इस्तेमाल करती हैं।
हिल्टन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह अपने पालतू जानवरों के समूह में 'प्रिंसेस पिगलेट' नाम का सुअर शामिल कर रही हैं। उन्होंने यह सुअर ओरिगॉन के ब्रीडर रॉयल डेंडी से आर्डर पर मंगवाया है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हिल्टन के इस कदम ने पेटा के कार्यकर्ताओं को नाराज कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications